झारखण्ड

कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर शव जलाया, आरोपी फरार

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थानाक्षेत्र के कमरोड़ा गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां की लाठी–डंडे से पिटाई कर और लोहे के दाऊली से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को आंगन में लकड़ी डालकर जला दिया।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी युवक खूंटी जिला के रनिया थानाक्षेत्र की ओर फरार हो गया है। गुदड़ी थाना पुलिस, रनिया थाना के सहयोग से उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मृतका के जले हुए अवशेषों को डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।

बताया गया है कि आरोपी ने करीब 8–10 वर्ष पहले अपने पिता की भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। उस समय उसकी मानसिक स्थिति खराब पाई गई थी और उसे रांची के मानसिक रोग संस्थान में कई महीनों तक भर्ती रखा गया था।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *