चौका-पातकुम रोड पर बाइक ने महिला को मारी टक्कर, भाजपा युवा नेता की तत्परता से घायल पहुंचे अस्पताल

ईचागढ़ : चौका थाना क्षेत्र के चौका-पातकुम रोड पर बालाजी हॉस्पिटल के सामने शाम 6 बजे आसपास सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक ने खेत से काम कर घर लौट रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला की पहचान रुगड़ी निवासी भवानी महतो के रूप में हुई है।


घटना के बाद दोनों सड़क पर तड़प रहे थे। सूचना मिलते ही भाजपा युवा नेता आकाश महतो मौके पर पहुंचे और चौका थाना पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश महतो व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को चांडिल उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां इलाज जारी है।घायल युवक की पहचान बुद्धेश्वर टुडू के रूप में हुयी है।


