LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

दुष्टों एवं अत्याचारियों के नाश के लिए धरती पर हुआ था भगवान राम का जन्म

राजनगर विभिन्न जगहों में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पूजा, आज निकलेगा जुलूस

राजनगर प्रखंड क्षेत्र में वुधवार को रामनवमी धूमधाम से मनाया गया। बजरंगबली पूजा कमेटी हेंसल, एदल,गोवर्धन, मुरुमडीह, बुरुडीह, पखनाडीह सहित विभिन्न जगहों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया।

हेंसल, एदल और मुरुमडीह में आज रामनवमी का जुलूस निकाला जायेगा। वहीं बुरुडीह में सार्वजनिक बजरंगबली समिति के द्वारा रामनवमी के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने भगवा झंडा स्थापित कर भाव से पूजा अर्चना किया। भगवान राम से भक्तों ने गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी। कमेटी की ओर से सभी भक्तों को शरबत, प्रसाद एवं खिचड़ी दिया गया। इस मौक़े पर नुनुराम महतो ने कहा कि रामनवमी पूजा का उद्देश्य असत्य पर सत्य की जीत है। शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु ने सातवें अवतार में भगवान राम के रूप में त्रेता युग में जन्म लिया था।

भगवान राम का जन्म रावण के अत्याचारों को खत्म करने एवं पृथ्वी से दूष्टों का नाश कर नए धर्म स्थापना के लिए हुआ था। इसीलिए भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। पूजा के सफल आयोजन में अशोक मुखी , हारसिंग सरदार , राजकुमार मुखी, नुनु राम महतो, पुजारी महादेव पति, शंकर महतो, महेंद्र महतो , आकाश महतो ,कृष्ण चंद्र महतो, सत्यनारायण दास , सोमनाथ पति, संतोष महतो, दीपक मुखी, माघू सरदार , सुभाष महतो, संतोष महतो , प्रशांत कुमार पति , रवि महतो, दीपक मंडल ,सुनिल पति, मुकेश कुमार महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *