Newsझारखण्डसरायकेला

400 मीटर दौड़ में रायमनी दिग्गी ने जिला स्तर पर लहराया परचम

 

सरायकेला : जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह, खरसावांँ की छात्रा रायमनी दिग्गी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

18 सितंबर शुक्रवार को हुई खेल प्रतियोगिता के समापन के पश्चात उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, युधिष्ठिर पान एवं कुरमाली विषय के शिक्षक तुषार कांति महतो मौजूद रहे। रायमनी की इस उपलब्धि से विद्यालय के सभी शिक्षक बेहद खुश नजर आए। वहीं उनके सहपाठियों और परिवार में भी खुशी का माहौल रहा।

 

रायमनी के प्रथम स्थान प्राप्त करने की खबर मिलते ही पूरा विद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा। शिक्षकों ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर विद्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

Share this news