झामुमो नेता विक्की प्रधान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा
चांडिल: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पारिवारिक एवं पारंपरिक निजी कार्यों के सिलसिले में चांडिल प्रखंड के धतकीडीह गांव पहुंचे। यहां उनके मामा के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता विक्की प्रधान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान विक्की प्रधान ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए उनसे आत्मीय माहौल में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
विक्की प्रधान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता सराहनीय है। उन्होंने इस मुलाकात को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन और मुलाकात को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा रही।


