Newsझारखण्ड

टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

 

 

जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं- उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता

 

आनंदपुर: प्रखंड के टेन्ड्राउली स्थित हॉकी स्टेडियम परिसर में रविवार को जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सांसद जोबा माझी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार की रक्षा के लिए देवेंद्र माझी ने लंबे समय तक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए देवेंद्र माझी ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

 

सांसद ने कहा कि शहीद देवेंद्र माझी ने सारंडा-पोड़ाहाट क्षेत्र के लोगों के अधिकार और विकास को लेकर हमेशा आवाज उठाई। यहां के लोगों के साथ उनका गहरा जुड़ाव था। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के साथ लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि टेन्ड्राउली में हॉकी स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है। स्टेडियम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मैदान और अनुकूल माहौल मिलेगा। इससे क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और युवाओं को खेल के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।

 

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, खेलप्रेमी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। लोगों ने शहीद देवेंद्र माझी के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया