गम्हरिया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. रूबी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर किया नमन
गम्हरिया:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूबी सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों में शोक सभाओं का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी क्रम में गम्हरिया स्थित संथाल सारना उमुल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने की।

इस दौरान झामुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रूबी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित सभी लोगों ने उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय रूबी सोरेन को नमन करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
मौके पर प्रखंड सचिव मंगल माझी, उपाध्यक्ष राजेश गोप, सह सचिव शंभू टुडू, जिला छात्रा मोर्चा की होपना बेसरा, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोरेन, अविनाश सोरेन, सरोज मुखर्जी, नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी एवं अमृत महतो समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने नम आंखों से स्वर्गीय रूबी सोरेन को अंतिम नमन किया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


