सिंहभूम लोकसभा से राइट टू रिकॉल पार्टी के बीरसिंह देवगम ने भरा परचा,
कहा शिक्षा व पलायन को रोकने का करेंगे काम

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से मंगलवार को राइट टू रिकॉल पार्टी के बीर सिंह देवगम ने अपना नामांकन पत्र भरा। निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार, सागेन देवगम व अंजलि देवगम उपस्थित थे। बीर सिंह देवगम गांव जंगल ब्लॉक, पोस्ट बांकीशोल, थाना डुमरिया, जिला-पूर्वी सिंहभूम के रहने वाले हैं। बीर सिंह देवगम ने पहले 2019 में 46 पोटका विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें 1872 वोटों का जनादेश मिला था। इस बार सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी का विशेष जोरदार शिक्षा पर है। कोल्हान में 6000 से शिक्षकों का पद खाली है। उन्हें भरना है। हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास करेंगे। साथ ही सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य शिक्षा जैसे तमाम बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का काम करेंगे।सिंहभूम क्षेत्र से पलायन को रोकने का प्रयास करेंगे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


