LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

मुंडादेव गांव में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित,सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

कुचाई प्रखंड अंतर्गत मुंडादेव गांव में झंडू इलेवन की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन पहुंचे सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा,रसिक लाल सोय,बागुन सोय व सुमित महतो ने विजेता रही टोंटो को 20 हजार रुपए नगद एवं उपविजेता रही बड़ाबाम्बो की टीम को 15 हजार रुपए नगद राशि देकर टीमों को सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने नकद राशि देकर सम्मानित किया। वही तीसरे स्थान पर रहे मुंडादेव एवं चौथे स्थान पर रहे बड़गांव की टीम को 6-6 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का बेहतर माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। टूर्नामेंट के आयोजन से मुंडादेव गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खेल को लेकर उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने आयोजन की सराहना की।

Share this news