Newsझारखण्ड

प्रो. कालीपद सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

 

 

रामगढ़। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस नेताओं ने रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

 

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति सद्भावना प्रकट करते हुए कहा, “मां और मृत्यु से सच इस दुनिया में कुछ भी नहीं है।”

 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे तथा गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशु झा) शामिल थे। सभी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Share this news