Saturday, October 31, 2026
Newsझारखण्डसरायकेला

दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, दी श्रद्धांजलि

 

सरायकेला-खरसावां: ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सोड़ो पंचायत के दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के श्राद्धक्रम में शनिवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नयन सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

विधायक सविता महतो ने कहा कि नयन सिंह मुंडा एक सामाजिक व्यक्ति होने के साथ-साथ जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक कर्मठ और समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है। समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी हैं। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, हरेन महतो, प्राचार्य उपेन चंद्र महतो, शिव शंकर लायेक, दुर्योधन गोप सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share this news