पोटका के विकास कुमार भकत की अंग्रेजी भाषा पर चार पुस्तकें प्रकाशित
पोटका : शंकरदा गांव निवासी लेखक एवं शिक्षाविद् विकास कुमार भकत की अंग्रेजी भाषा एवं व्याकरण पर आधारित चार पुस्तकों का प्रकाशन राइटर नेस्ट पब्लिकेशन, गुरुग्राम (हरियाणा) ने किया है। चारों पुस्तकें हिंदी-अंग्रेजी की द्विभाषीय शैली में प्रकाशित हुई हैं।

प्रकाशित पुस्तकों में ‘अंग्रेजी कैसे बोलें’, ‘अंग्रेजी व्याकरण की व्यावहारिक मार्गदर्शिका’, ‘अंग्रेजी-हिंदी उच्चारण की व्यावहारिक मार्गदर्शिका’ तथा ‘251 एंग्लो-हिंदी वाक्यांश एवं मुहावरे’ शामिल हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अंग्रेजी बोलने, लिखने, व्याकरण समझने और सही उच्चारण सीखने में मदद मिलेगी।
विकास कुमार भकत ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। चारों पुस्तकें अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।
खास बात यह है कि लेखक ने पुस्तकों से प्राप्त होने वाली रॉयल्टी गरीब एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए दान करने का निर्णय लिया है। उनकी इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक योगदान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


