Newsझारखण्डसरायकेला

कुड़मा और चंगुआ गांव में माय भारत का नशा मुक्त युवा अभियान, विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर दिया जोर

 

ग्रामीण युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, नशामुक्त समाज बनाने का दिलाया संकल्प

 

*राजनगर :-* राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुड़मा और चंगुआ गांव में माय भारत संस्थान की ओर से नशा मुक्त युवा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व माय भारत संस्थान की राजनगर प्रखंड समन्वयक पूजा गोप एवं आशीष साहू ने किया। इस दौरान ग्रामीण युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका पर जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम में युवाओं को बताया गया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद करती है, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी बाधा बनती है। युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक कार्यों एवं रचनात्मक गतिविधियों में आगे आने की अपील की गई।

 

वक्ताओं ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब युवा पीढ़ी स्वस्थ, शिक्षित, जागरूक और नशामुक्त होगी। युवाओं की सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव है।

 

मौके पर युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

 

संदेश: नशामुक्त युवा, सशक्त समाज और विकसित भारत!

Share this news