LatestNewsझारखण्डराजनीति

विजय संकल्प सभा में नरेंद्र मोदी जी ने इंडिया गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस पार्टी वालो के झूठ का पर्दाफाश कर किया बेनकाब: गीता कोड़ा;

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गीता कोड़ा चाईबासा शहर के महादेव कालोनी,गुटुसाई,तुरिटोला,
स्व0 राधे सम्बरूई जी के मुहल्ले में जाकर जनता जनसम्पर्क कर कहा कि कल मोदीजी ने चाईबासा में हुई जनसभा में मुद्दाविहीन झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी वालों के झूठ का किया पर्दाफाश,जिससे घबड़ाये उनके मुख्यमंत्री को आज सूझ ही नही रहा था कि वे क्या कह कर अपने पार्टी पर लगे दागों पर जनता को सफाई दें,फिर वही पुरानी झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का कुटिल प्रयास ये कर रहें हैं।

गीता कोड़ा ने जनता को बताया कि मोदीजी ने साफ शब्दों में कहा कि आदिवासियों,पिछड़ी जातियों के आरक्षण में ,संविधान बदलने पर कोई कार्य भारतीय जनता पार्टी सरकार ने नही किया,वे चाईबासा में मेडिकल कालेज बनवा रहें हैं जिससे यहां के बच्चे डॉक्टर बन सके,एकलब्य विद्यालय बनवा रहें है जहाँ बच्चे पड़ लिखकर अपना भविष्य बना सकें,ऐसी मोदीजी ने अनेकों विषयों पर कहा जिससे गरीबों,सभी वर्गों के लोंगों की भला हो रही है।गीता कोड़ा ने जनता से कहा कि ऐसे सबके चिंतक,देश को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने वाले मोदीजी,जो चाईबासा आकर जनता से मुझे जिताने का आह्वाहन किये,उन्ही मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

गीता कोड़ा ने कहा की विरोधियों की बहकावे में नही फंसना है और बटन नंबर 1 के कमल फूल निशान में बटन दबा कर अपना बहुमूल्य वोट आप सभी मोदीजी को दें,यही अपील करने मैं आपसभी के पास आज आई हूं।आज गीता कोड़ा के साथ नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ मे रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *