LatestNewsझारखण्डराजनीति

चक्रधरपुर: बुड़ीगोडा मैदान में आज मुख्यमंत्री ने प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में की चुनावी सभा, कड़कती धूप में भी उमड़ी भीड़; बोले सीएम केंद्र सरकार आदिवासी स्वशासन व्यवस्था को खत्म करना चाहती है

चाईबासा:-बीजेपी झूठ की राजनीति करती है. यह बातें झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कही. वे शनिवार को चक्रधरपुर के बुढीगोड़ा मैदान में सिंहभूम सीट से लोकसभा प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किए . उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर लोगों को धोखा देने का काम कर रही हैं. देश में महंगाई, बेरोजगारी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में कभी बात नहीं करते हैं. भाजपा जुमलेबाजी वालों की सरकार है. उन्हें वोट मांगने का अधिकार नहीं है. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना लागू कर झारखंड के सभी वृद्धों को पेंशन दिया , जब केंद्र सरकार ने आवास योजना का पैसा देना बंद कर दिया तो राज्य की सरकार ने आबुआ आवास योजना का लाभ देना सुरु कर दिया जिसमे तीन कमरों का पक्का मकान प्रदान किया.

राज्य सरकार क़े द्वारा 125 यूनिट बिजली फ्री में दी जा रही है. हम जो कहते हैं अपना वादा पूरा करते हैं. केंद्र सरकार मानकी मुंडा व्यवस्था को खत्म कर दिया है. हम मानकी मुंडा के बैठने के लिए भवन का निर्माण कराएंगे, मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ किया जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा वन अधिनियम को शिथिल किया जा रहा है. हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग दिल्ली तक हो रही है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही. सरना धर्मकोड को लागू नहीं किया जा रहा है. इस लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित कर सरकार बनाना है.

उन्होंने सिंहभूम लोकसभा सीट से प्रत्याशी जोबा माझी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की. इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाषा में भी संबोधित किया.

बुढीगोड़ा मैदान में cm चंपाई सोरेन के चुनावी सभा के दौरान महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव हमारे अस्तित्व की लड़ाई है.देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित किया, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कोल्हान के लिए कौन से विकास कार्य किए गए. ईचा- खरकई डैम के विस्थापितों के बारे में प्रधानमंत्री ने कुछ भी बात नहीं किए . हमारे मुखिया हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया गया है . इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत दिलाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जनता मजबूत करें.

चक्रधरपुर के बुढीगोड़ा मैदान में जनसभा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. इसमें चक्रधरपुर, बंदगांव प्रखंड के विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही.

चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम,
झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह लोकसभा चुनाव के विधानसभा प्रभारी सौरव अग्रवाल, मानकी- मुंडा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम मुंडरी, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, जिला के संगठन सचिव कालिया जामुदा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण देव साह, झामुमो के प्रखंड सचिव तराकांत सिजुई, सोनुवा के प्रखंड अध्यक्ष सोहन माझी,
सुभाष बनर्जी,जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, जय जगन्नाथ प्रधान,प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई के विभिन्न पंचायत के मुखिया, मानकी, मुंडा व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *