LatestNewsझारखण्डराजनीति

Jamtara Sadar Hospital- जामताड़ा जिला का स्वास्थ व्यवस्था राम भरोसे, डॉक्टर्स नहीं होने के कारण मरीज़ों का लगा रहता है ताँता

Jamtara:- जामताड़ा जिला का स्वास्थ व्यवस्था राम भरोसे चल रही है, जिले के 6 प्रखंडों से लोग बड़ी उम्मीद के साथ सदर जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचते हैं मगर सदर अस्पताल जामताड़ा में समुचित इलाज के लिए डॉक्टर की व्यवस्था नहीं रहने के कारण गरीब ग़ुरबा लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बताते दे कि जामताड़ा जिले में करीब 8 लाख लोगों की आबादी है। जामताड़ा सदर अस्पताल में स्वीकृत पद 32 है जिस में से केवल 11 कार्यरत पद पर आसीन है। वही पूरी जिले की कार्यरत पद की बात करें तो 98 है जबकि इसमें 40 पद पर ही कार्यरत कर्मी एवं डॉक्टर है और 58 पद अभी तक ख़ाली पड़ा है।
इसी के साथ बताते दे कि जिले में आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है।मरीज़ों को सदर अस्पताल जामताड़ा लाया जाता है परंतु समय पर डॉक्टर एवं सर्जन नहीं होने के कारण जिले से बाहर रेफर कर दिया जाता है।
इसी के साथ सदर अस्पताल जामताड़ा में सैकड़ो की संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच हेतु सदर अस्पताल पहुंचती है परंतु कार्यरत एक ही डॉक्टर होने के कारण महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है
तो इस तरह पूरी जिले में डॉक्टरों की घोर कमी है जिसका खामियाजा जिले के गरीब गुरबों को भुगतना पड़ता रहा है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *