LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

डिग्री कॉलेज के रूप में सीएम चंपाई सोरेन ने राजनगर व गम्हारिया वासियों को दी बड़ी सौगात

कैबिनेट बैठक में राजनगर व गम्हारिया डिग्री कॉलेज के लिए 39-39 करोड़ की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

राजनगर :-राज्य की बागडोर ज़ब से सीएम चंपाई सोरेन के हाथ आयी है। सीएम चंपाई सोरेन एक से बढ़कर एक धड़ाधड़ राजयवासियों के हितों में फैसले ले रहे हैं। पहले 125 यूनिट से 200 यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा की। जिससे सीधे माध्यम्वर्गीय व गरीब ग्रामीण जनता को फायदा होगा। वहीं अब अपने गृह जिला सरायकेला खरसावां के अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के राजनगर व गम्हारिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। वुधवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में उक्त दोनों प्रखंडों में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत डिग्री कॉलेज के निर्माण का फैसला लिया गया।

 

जिसके लिए राजनगर प्रखंड में 39,15,61000 रूपये तथा गम्हारिया प्रखंड में 39,15,61000 रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली। डिग्री कॉलेज की स्वीकृति मिलने से पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता काफी खुश है।

 

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *