LatestNewsNews postझारखण्ड

Shravani Mela Inauguration -खलारी के केडी नेहरू स्टेडियम में श्रावणी मेला सह मीना बाजार का हुआ भव्य उद्घाटन

 

खलारी। खलारी के केडी नेहरू स्टेडियम में गुरूवार को श्रावणी मेला सह मीना बाजार का भव्य उद्घाटन किया गया। खलारी सीओ प्रणव अम्बष्ट, बीडीओ संतोष कुमार, इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, पीओ अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इससे पूर्व पुजारी सर्वानंद दुबे ने मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। वक्ताओं ने इस मेले के महत्व को बताया। अतिथियों ने कहा कि यह मेला वर्ष 1987 से लग रहा है। इस तरह के मेले पारंपरिक मनोरंजन के साधन होते हैं। अपील किया गया कि खलारी कोयलांचल के लोग परिवार के साथ आकर मेले का आनंद लें। इस भव्य आयोजन के लिए मेला समिति को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है लगभग चालीस दशक से केडी खलारी के इस स्टेडियम में श्रावणी मेला लगता आ रहा है।

 

मेला लगभग एक माह तक रहता है। आधुनिक इलेक्ट्रोनिक मनोरंजन मोबाइल, टीवी आदि से उब चुके लोगों के लिए इस मेले में आकर मनोरंजन में नयापन मिलता है। खासकर महिलाएं, बच्चे इस श्रावणी मेले में खूब आते हैं। संचालन तनवीर आलम ने किया। स्वागत भाषण मेला समिति के संयोजक राजन सिंह राजा ने दिया। आए अतिथियों ने भी बारी बारी से अपनी बातें रखी। उद्घाटन समारोह में अंचल अधिकारी खलारी प्रणव अम्बष्ट, प्रखंड विकास पदाधिकारी खलारी संतोष कुमार, परियोजना पदाधिकारी केडीएच अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी पुनि विजय कुमार सिंह, सुरेश बैठा, इंदिरा देवी, चंदन बैठा, रांची प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, राजेश सिंह मिंटू, अब्दुल्ला अंसारी, सुनील कुमार सिंह, प्रेम कुमार, डीपी सिंह, सुनील सिंह, सोनू पांडेय, एसएन सिंह, शैलेश कुमार, शैलेश कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, विक्की सिंह, मदन कुमार सिंह, शत्रुंजय सिंह, गोपाल सिंह, आनंद सिंह, कार्तिक पांडेय, अनिल पासवान, कृष्णा चैहान, अरविंद सिंह, रोशन लाल, धीरज बहादुर, जेड एच खान, रमेश चैहान, मुन्नू शर्मा, मुन्ना देवी, नीलू विश्वकर्मा, मनोज यादव, अजय सिंह, सुरेन्द्र यादव, भोला यादव, मोनू सिंह, राजा केशरी, सलामत अंसारी, अचीत बनर्जी, इकबाल अंसारी, कुमुद रंजन, नागेंद्र सिंह, सैय्यद गोल्डी, गोपाल सिंह, फिरोज आलम, बुटन चैहान सहित मेला समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आस पास के लोग उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *