Gumla Heavy rain impact-गुमला में भारी बारिश से लोगो के घरों में घुसा पानी, सड़क समंदर में तब्दील, आवा-गमन के दौरान नाले में गिरने का सता रहा डर
Gumla:- गुमला में विगत तीन दिनों से हो रही बारिस ने जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी वहीं कई परिवारों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।

हम बात कर रहे है गुमला शहरी क्षेत्र के आजाद बस्ती व गौस नगर सहित कई इलाकों की, जहाँ कुछ घंटों तक बारिस होने से कई घरों में पानी घुस गई साथ ही सड़क समंदर में तब्दील हो गई है। सड़क पानी मे डूब जाने से सड़क और नाली का पता नहीं चल पा रहा है जिस कारण लगातार दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।
इसको लेकर ना तो कोई प्रशासनिक पदाधिकारी देखने वाला है ना ही किसी को कोई चिंता है। इलाके के लोगो की माने तो उन्होंने वार्ड सदस्य से लेकर विधायक तक को गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। अब उनकी परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है समस्या जस के तस बनी हुई है लोग इसी गंदगी में रहने को विवश है।लोगो में प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के प्रति आक्रोश व्यपत है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


