LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

राजनगर झामुमो को मिला बड़ा झटका जिला संयुक्त सचिव नेबू प्रधान के साथ प्रखंड के कुल 11 सक्रिय कार्यकर्ता ने भी पूर्व मुख्यमंत्री की चंपाई सोरेन की राह पकड़ ली है. सभी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

जिलाध्यक्ष को सभी ने अपना इस्तीफा सौंपा है. वे भी आज बीजेपी का दामन थामने का विचार बना लिया है, चंपाई सोरेन के साथ बीजेपी का दामन थामेंगे.

 

बता दें कि नेबू प्रधान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी माने जाते थे. पूर्व मुख्यमंत्री के साथ साए की तरह रहकर उन्होंने संगठन के लिए काम किया उनके पार्टी छोड़ने से युवाओं मैं मायूसी है. बतौर नेबू प्रधान समर्पित भाव से सरायकेला में संगठन और पार्टी को मजबूत करने का काम किया. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के दिशा-निर्देशन में पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम किया. आज पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया इसके पीछे का मुख्य वजह है कि पार्टी ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे. ऐसे में उसे पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है. जिस झारखंड मुक्ति मोर्चा को पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने खून- पसीने से सींचा जब वह पार्टी उनका नहीं हुआ तो किसका होगा. इसलिए हमने भी पूर्व मुख्यमंत्री के नए अध्याय का हिस्सा बनना जरूरी समझा. इसलिए मैं भी झामुमो के पदों से अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष को सौंप दिया है. साथ ही साथ प्रखंड के कुल 10 युवा कार्यकर्ता शक्ति महाकुड़ सदस्य, चतुर्भुज प्रधान राजनगर प्रखंड उपाध्यक्ष, विजय प्रधान राजनगर प्रखंड कोषाध्यक्ष, गणेश्वरी देवी जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, रायबु तियु सदस्य, राजू सरदार सदस्य, लालमोहन मार्डी पंचायत अध्यक्ष टीटीडीह, शरद चंद्र प्रधान पंचायत सचिव, श्यामसुंदर महाकुड़ सदस्य, पप्पू महाकुड़ सदस्य ने भी झामुमो का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने के लिए सरायकेला जिला अध्यक्ष को सौंप दिया है जिससे एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका राजनगर प्रखंड क्षेत्र से मिला है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *