लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता , जेजेएमपी के दो उग्रवादी समेत एक-47 हथियार बरामद।
लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जेजेएमपी के दो उग्रवादी हथियार एके 47 के साथ गिरफ्तार किए गए हैं वही पुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी। कि सदर थाना क्षेत्र के ग्राम सलया एवं नारायणपुर के बीच पहाड़ के तलहटी के जंगली क्षेत्र में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के दो सबजोनल कमांडर हथियार के साथ देखे जा रहे है।

जो सम्भवतः कोई घटना को अंजाम देने के फिराक में है। उक्त सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में सावधानीपूर्वक बताये गये स्थान को घेराबंदी किया गया। तथा बारिकी से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। तो उसी क्रम में पहाड़ के तलहटी में झाड़ियों के पास एक महुआ पेड़ के नीचे में दो उग्रवादी हथियार के साथ में दिखाई पड़ा। छापामारी दल के द्वारा रणनीति बना कर उक्त दोनों को घेर लिया गया। जब दोनों उग्रवादी अचानक आये पुलिस के जवान एवं पदाधिकारी को देखा तो वहां से हथियार के साथ में भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस की घेराबंदी होने के कारण वे भाग नहीं पाये।जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी है।उन्होंने बताया की तलाशी के क्रम में एक उग्रवादी जो अपना नाम खुर्शीद अंसारी हेठपोचरा लातेहार बताया।उसके पास से एक एके-47 जिसमें मैगजीन लगा हुआ। जिसमें कुल 04 जिंदा गोली एवं एक की पैड मोबाईल बरामद किया गया। दूसरे उग्रवादी ने अपना नाम फेंकू भुईयां उर्फ सर्वनाश जी कुरियाम टोला बालूमाथ बताया। जिसके पास से एके 47 का कुल 04 जिंदा गोली एवं दो मोबाईल एक जियो नेट चलाने के लिये जियों फाई राउटर बरामद किया गया। अवैध हथियार एवं गोली रखने के आरोप में एवं उग्रवादी संगठन जे.जे.एम.पी के सक्रिय रहने तथा उग्रवादी गतिविधि में शामिल रहने के कारण दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बाइट:- कुमार गौरव ,पुलिस अधीक्षक

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


