LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

सोमाय झोपड़ी में काली पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा अंतर्गत सोमाय झोपड़ी में शनिवार की रात्रि को काली पूजा के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सरायकेला खरसावां जिला प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष रासबिहारी मंडल, कमेटी के संरक्षक गोविंदा पति, संस्थापक छोट राय मुर्मू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारगी व प्रेम का संदेश देता है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए मनोरंजन का मुख्य साधन है. पूजा कमेटी के संरक्षक गोविंद पति ने कहा कि काली पूजा कमेटी के संस्थापक छोटराय मुर्मू ने काली पूजा का प्रारंभ वर्ष 2002 मे किया था जो अभी तक पूजा होते आ रहा है जो आगे भी होता रहेगा. इस दौरान सोहन एंड डांस बूगी-बुगी टीम द्वारा एक से बढ़कर एक नागपुरी, हिंदी, बांग्ला, उड़िया, संबलपुरी, संथाली आदि गीतों पर देर रात तक ग्रामीण दर्शक झूमते रहे। टीम के कलाकारों ने शैम्पू कोरा चूल….,कोंदे गेली गो….,दिलबर-दिलबर…., रशियन विदेशी लागछे गो….,आदि गानों पर आकर्षक और मनमोहक डांस से शमां बांध दिया. कार्यक्रम का आगाज सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों को गमछा व बुके देकर जोरदार स्वागत किया.

 

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *