Adityapur-Football-Maidan-Tusu-Fair-Chief-Guest-Minister-Champai-Soren टुसू पर्व झारखंडियों की संस्कृति की पहचान है, इसे बचाए रखने की जरूरत है-चंपई सोरेन.

आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में टुसू मेला में उमड़ी भीड़,

Saraikela : आदित्यपुर दिंदली सार्वजनिक टुसू मेला समिति के तत्वावधान में गुरूवार को आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आकर्षक टुसू मेला सह टुसू मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौसम खराब होने के बावजूद मेला में जनसैलाब उमड़ी.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि टुसू पर्व झारखंड की अति लोकप्रिय पर्व है. इस पर्व का बहुत महत्व है. उन्होंने कहा कि झारखंडियों की पहचान उनकी अपनी संस्कृति, पारंपरिक व वेशभूषा है. इसे बचाने की जरूरत है. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी आरके सिन्हा समेत मेला कमेटी के अध्यक्ष लालटू महतो, उपाध्यक्ष रितेन महतो, सचिव गुरजीत सिंह, सह सचिव केदार महतो, कोषाध्यक्ष छुटन महतो, मनोज मंडल, मनसा महतो, सचिन महतो, प्रकाश महतो , परमेश्वर प्रधान समेत काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

खराब मौसम के बावजूद दर्जनभर से अधिक टुसू प्रतिमाएं मेला में दूर- दराज से लोग लेकर पहुंचे।इस अवसर पर झूमर सम्राट संतोष महतो की टीम के कलाकारों द्वारा झुमूर प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया और झूमते नाचते हुए देखे गया.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


