BusinessLatestNewsझारखण्ड

RAJNAGAR-छेलकानी में रेनबो स्मार्ट इंग्लिश स्कूल के उद्धघाटन समारोह में पहुचे थाना प्रभारी।कहा : नशा पान से दूर रहकर बच्चों को दें अच्छी शिक्षा

राजनगर प्रखंड के डूमर डीहा पंचायत अंतर्गत छेलकनी गाँव मे रेनबो स्मार्ट इंग्लिश स्कूल का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने फीता काट कर किया.

वहीं स्कूल के डायरेक्टर सह प्रिंसिपल साधन ज्योतिषी ने बुके देकर थाना प्रभारी का स्वागत किया।मौके विशिष्ट अतिथि के रूप में छेलकनी गाँव के ग्राम प्रधान अरूप कुमार पति, लक्ष्मीपोसी ग्राम प्रधान शुशेन महतो,बिक्रमपुर ग्राम प्रधान रामप्रसाद महतो बुरुडीह ग्राम प्रधान महादेव पति एवं आस पास गाँव के कई गणमान्य उपस्थित थे।इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा : आज के युवा नशे के आदि हो रहे है।जिससे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है.

उन्होंने लोगों से नशा पान ,एवं बुरे आदतों से दूर रहने और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की अपील की।वहीं रेनबो इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर साधन ज्योतिषी ने कहा : रेनबो स्मार्ट इंग्लिश स्कूल आपके बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा के साथ साथ संस्कार मय शिक्षा प्रदान करती है।चुकि ग्रामीण क्षेत्र के कई बच्चे अंग्रेजी स्कूल में पढ़ना चाहते है,लेकिन परिवार की आर्थिक कारणों से अंग्रेजी स्कूल के फीस भुगतान करने में असमर्थता के कारण वंचित रह जाते है.

इसलिए वैसे गरीब बच्चों को सबसे कम फीस पर अंग्रेजी मीडियम की शिक्षा मिल पाएगी।और इस स्कूल में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नही लिया जा रहा है।निःशुल्क एडमिशन और सबसे कम फीस पर अच्छी और संस्कारमय शिक्षा सिर्फ रेनबो स्मार्ट इंग्लिश स्कूल ही दे सकता है।वहीं उद्धघाटन कार्यक्रम शिवापद ज्योतिषी,सत्यवान ज्योतिषी,कुंदन ज्योतिषी,अशोक मिस्त्री,विषय प्रधान,जामिनि महाकुड़,चंडी गोप,अनूप मंडल,विष्णुपद गोप,रवि कांत गोप,सत्य किंकर पति,कुशध्वज पति,राकेश षड़ंगी,समेत अन्य उपस्थित थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *