GeneralLatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

राजनगर में स्व० सहदेव महतो स्मारक समिति की बैठक सम्पन्न

राजनगर, 30 दिसंबर 2024: स्व० सहदेव महतो स्मारक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज महादेव महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

 

समिति के नए पदाधिकारियों में अध्यक्ष दिलीप महतो, सचिव सुधीर महतो, कोषाध्यक्ष बैधनाथ महतो, संरक्षक उमा देवी और सह संरक्षक वीना महतो शामिल हैं। इसके अलावा, कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में डोमन महतो, सुधांशु महतो, जगदीश महतो सहित कई अन्य लोगों का चयन किया गया।

 

इस बैठक में समिति के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने स्व० सहदेव महतो की विरासत को आगे बढ़ाने और समाज में उनके योगदान को याद रखने के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *