Newsझारखण्डसरायकेला

कुचाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत

 

भारतीय जनता पार्टी के कुचाई प्रखंड के नव निर्वाचित अध्यक्ष दास सोय का शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष दास सोय को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि आदिवासी समाज के युवा को ही पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष बनाया है.

उन्होंने कहा कि दास सोय के नेतृत्व में कुचाई प्रखंड में भाजपा का जनाधार बढ़ेगा. वहीं प्रखंड अध्यक्ष दास सोय ने कहा कि जात- पात से उपर उठकर प्रखंड में भाजपा का झंडा को बुलंद करूंगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा,दुलाल स्वांसी, केपी सेठ सोय, दिनेश महतो, सत्येंद्र कुम्हार, लखीराम मुण्डा, मनीषा सामड, जगमोहन सोय,मानकी सोय,आसु मुंडा,केपी सेठ सोय,कांडे सुम्बरूई, मकरध्वज नापित, सुखराम मुंडा आदि मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *