LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

कोल्हान प्रमंडल से JLKM का पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार अभियान तेज, नवीन महतो ने दिए निर्देश

कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत JLKM संगठन ने पश्चिम बंगाल की जयपुर विधानसभा एवं बागमुंडी विधानसभा क्षेत्रों में अपने समर्थित उम्मीदवारों के प्रचार-प्रसार को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है।

संगठन के अध्यक्ष नवीन महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के उन सभी पदाधिकारियों को, जिन्हें प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, शीघ्र पश्चिम बंगाल पहुंचकर मुख्य पर्यवेक्षक राजू महतो एवं निवेदिता महतो से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि संपर्क के उपरांत संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि संगठन समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क मजबूत किया जा सके।

संगठन ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर चुनावी अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Share this news