राजनगर के सोसो विद्यालय में आयुष आरोग्य विद्या स्वास्थ्य शिविर, 52 छात्र-छात्राओं की हुई जांच
राजनगर। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोसो में शुक्रवार को आयुष आरोग्य विद्या (आयुर्विद्या) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), ईचा की ओर से आयोजित इस शिविर में कुल 52 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार विद्यार्थियों के बीच दवाओं का वितरण किया गया।

शिविर के दौरान आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं, योग प्रशिक्षक अबूझ महतो और अंजली मांझी ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया तथा नियमित योग करने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में दो सहियाओं ने भी सहयोग किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें योग तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करना था।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


