Newsझारखण्डसरायकेला

शिरडी से लौटे राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया, घायल पत्रकार विद्युत महतो से मिले — बेहतर इलाज की व्यवस्था शुरू

 

सरायकेला–खरसावां: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव एवं युवा पत्रकार विद्युत महतो शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे में उनकी आंख और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पत्रकार साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें मिलन चौक स्थित माधुरी नर्सिंग होम ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।

सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता अरुण मांझी और स्थानीय पत्रकारों की मदद से घायल पत्रकार को एंबुलेंस द्वारा नेताजी सुभाष अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लिया हालचाल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश प्रभारी शंकर गुप्ता, कोल्हान प्रभारी अजय महतो, सरायकेला जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान, जिला सचिव दीपक महतो समेत कई पदाधिकारियों ने परिवार से संपर्क किया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

सुबह एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी शंकर गुप्ता और जिला महासचिव संतोष साहू के प्रयास से विद्युत महतो का आयुष्मान कार्ड तत्काल तैयार कराया गया, जिसके बाद इलाज की प्रक्रिया तेज हो गई।

अस्पताल में प्रदेश प्रवक्ता अरुण मांझी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया को बताया कि प्रबंधन द्वारा बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था की जा रही है और दो दिनों के भीतर ऑपरेशन की संभावना है।

साई बाबा की धूनी और प्रसाद देकर स्वास्थ्य लाभ की कामना

शिरडी से लौटे प्रीतम भाटिया अपने साथ लाई साई बाबा की धूनी और प्रसाद लेकर पहुंचे और घायल पत्रकार को खिलाकर शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

विद्युत महतो एसोसिएशन के सक्रिय और ऊर्जावान सदस्य हैं तथा विभिन्न जिलों में आयोजित आयोजनों में लगातार भाग लेते रहे हैं।

दिनभर अस्पताल में डटे रहे पत्रकार साथी

अस्पताल में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद रमजान अंसारी, विजय साहू, सुमित महतो, सुधीर कुंभकार, शिवनाथ महतो, संतोष साहू सहित कई पत्रकार पूरे दिन अस्पताल में मौजूद रहे और घायल साथी के उपचार की प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

दुर्घटना के बाद पत्रकार समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Share this news