Newsझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर के असांगी ओड़िया मध्य विद्यालय में जलजमाव, समाधान की मांग को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा आवेदन

 

आदित्यपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित Government Odia Middle School, Assangi परिसर में जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। स्कूल परिसर और मुख्य मैदान में पानी जमा होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या के समाधान की मांग को लेकर झारखंड युवा मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष सोमदेव प्रधान उर्फ विवकी ने आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त को आवेदन सौंपा है। आवेदन में बताया गया है कि उचित जल निकासी और नालियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी स्कूल परिसर और आसपास के रास्तों में जमा हो रहा है। 

1001964220.jpg

आवेदन के अनुसार, जलजमाव के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

सोमदेव प्रधान ने नगर निगम प्रशासन से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर में जल्द से जल्द उचित जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को भी दी गई है।

Share this news