घाटशिला के आसना पंचायत में सांसद विद्युत वरण महतो ने किया 1500 कंबल वितरण
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अन्तर्गत आसना पंचायत भवन के समीप फुटबॉल मैदान में रविवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने 1500 कम्बल का वितरण किया. सांसद विहुत वरण महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष मौसम में बार बार उतार चढ़ाव हो रहा है. दूर दराज के लोगों को परेशानी हो रही है. ठंड से निजात दिलाने के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर कम्बल का वितरण किया जा रहा है. पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने आसना पंचायत में कम्बल वितरण का माँग किया था.


इसलिए ग्रामीणों की मांग के आधार पर कम्बल का वितरण किया जा रहा है. इस मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्र के ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, सुभाष सिंह, भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सुनीता देवदूत सोरेन, मुखिया फागु सोरेन, मुखिया मानसिंह हेम्ब्रम, भाजपा नेता लखन मार्डी, हराधन सिंह, दिनेश साव, भादो मांडी, बिशु टुडू, दुर्गा दंडपात, सपन मुंडा, अमरदीप शर्मा, जितेन महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


