सरायकेला में डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया नमन

सरायकेला,


संविधान शिल्पी, वंचितों के मसीहा एवं भारत रत्न B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि बाबासाहेब ने देश के सभी नागरिकों को संविधान के माध्यम से समानता, न्याय और एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन एवं उनके विचार आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के आदर्श हमें जनकल्याण, सामाजिक न्याय और सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं। उनके द्वारा निर्मित संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है, जो हर नागरिक को समान अधिकार एवं सम्मान प्रदान करता है।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाबासाहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में समानता, भाईचारा और एकता को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें।

