Newsझारखण्ड

अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट के 12वीं कक्षा के स्थानांतरण एवं 11वीं में नामांकन पर रोक के खिलाफ ईमेल अभियान 

 

आज 21 जून 2025 को इंटरमीडिएट बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले झारखंड के अंगीभूत महाविद्यालयों से 12वीं की पढ़ाई को स्थानांतरित करने एवं 11वीं के नामांकन पर रोक के खिलाफ आज राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री को विरोध स्वरूप व्यापक ईमेल भेजा गया है। यह अभियान सरकार के अलोकतांत्रिक फैसले के खिलाफ छात्रों के चरणबद्ध आंदोलन का पहला कदम है।

कोल्हान प्रमंडल के छात्रों ने अपनी ईमेल के माध्यम से स्पष्ट रूप से मांग की है कि जब तक पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट के दाखिले जारी रखे जाएं। छात्र प्रतिनिधि शुभम कुमार झा ने कहा कि सरकार बिना सोचे-समझे और बिना समुचित ढाँचागत तैयारी के जो कदम उठा रही है, उससे हजारों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। आज विमेंस कॉलेज की छात्राओं द्वारा जिला मुख्यालय में जो आंदोलन किया गया हम उसका समर्थन करते हैं

साथ ही आज का यह ईमेल अभियान न केवल छात्रों के आक्रोश को दर्शा रहा है, बल्कि सरकार पर इस जनविरोधी फैसले पर पुनर्विचार करने का दबाव बनाने की एक महत्वपूर्ण कोशिश भी है। छात्रों ने सैकड़ों की संख्या में ईमेल करते हुए यह साफ कर दिया है कि वे अपने भविष्य के साथ किसी भी तरह के खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उनकी मांग पूरी ना होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *