Newsझारखण्डसरायकेला

बांदाबीर में छऊ नृत्य का शानदार आयोजन, दर्शकों की उमड़ी भीड़

 

 

 

 कुकड़ू : सरायकेला-खरसावां जिले के बांदाबीर में शनिवार को सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव एवं लेटेम्दा पंचायत के मुखिया भवानी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।यह कार्यक्रम बजरंगबली सोलोआना कमिटी, बांदाबीर के तत्वावधान में आयोजित हुआ। आयोजन में प्रसिद्ध कलाकार उस्ताद हेम चन्द्र महतो और उस्ताद निपेन सहिस ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि अशोक साव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपरा को सहेजने व आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए इस तरह के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की अपील की।कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में डूबा नजर आया।इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान कार्तिक महतो, राजीव महतो, लखींदर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this news