भाजपा उम्मीदवार विश्वजीत महतो ने पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया चुनाव प्रचार

पुरुलिया जिले के जयपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विश्वजीत महतो ने अपने चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत कर दी।


उन्होंने देउलघाटा सिद्धेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और विजय की कामना की। इसके बाद समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में उम्मीदवार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे और अपनी प्राथमिकताओं को साझा करेंगे।
धार्मिक स्थल से प्रचार की शुरुआत को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा गया और इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

