Jamshedpurझारखण्डराजनीति

भाजपा नेता अभय सिंह ने बिरसानगर में नुक्कड़ नाटक के जरिये जन सम्पर्क अभियान चलाया

जमशेदपुर : आज बिरसानगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। जहाँ जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी ने अपने पूरे संसदीय काल के कार्य का विवरण दिया और लोगों से आगामी 25 मई को मतदान कर भाजपा को विजय बनाने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने जनता से कहा कि जब मत देने आप जाना, तो यह देखना की आज भारत मोदी जी के कार्यकाल में विश्व के किस स्थान में है । विश्व के मंच पर बैठे लोग, देख रहे हैं कि 4 जून को भारत का नतीजा क्या होगा। अमेरिका हमारा दोस्त है लेकिन वह भी मोदी को नहीं चाहते हैं की तीसरी बार आये। आज मोदी के कार्यकाल में अमेरिका में हर भारतीयों का स्वागत और सम्मान होता है। कुछ विशेष वर्ग भी चाहते हैं कि भाजपा की सरकार नहीं बनना चाहिए।
श्री सिंह ने जनता से अपील की कि आपके एक मत ने राम मंदिर बनवाया, 370 धारा निरस्त हुआ। तो जब मत देने जाएं तो भविष्य का चिंतन करते हुए अपना मत भाजपा के लिए दें। इस मौके पर विद्युत वरण महतो, पप्पू सिंह, सत्यप्रकाश जी, पप्पू मिश्र। दिवाकर सिंह, रविंदर सिंह, मन्नू सिंह, प्रकाश जी एवं अन्य उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *