BKMS के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित

सरायकेला-खरसावां: भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) सरायकेला-खरसावां जिला कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह बुधवार को टाटा-कांड्रा मेन रोड स्थित बीको मोड़ स्थित BKMS कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में JLKM के जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और संगठन को मजबूत करने के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस दौरान BKMS के जिला अध्यक्ष संजय गोराई ने कहा कि संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि BKMS मजदूरों के हक, अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठाएगा। जिले में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक और संगठित तरीके से प्रयास किया जाएगा।
संजय गोराई ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से मजदूरों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन के माध्यम से समाधान का प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी एकता, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

