Block President met Shibu Soren-दिसोम गुरु शिबू सोरेन से मिले राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हंसदा
Ranchi:- शेर बुड़ा ज़रूर है लेकिन खून में गर्माहट अब भी है, एक बेटा को साजिस के तहत विपक्ष ने जेल भेजा लेकिन ये ना भूलो झारखंड के लाखों बेटा उनके सहारे के लिए खड़े है। उक्त बाते सरायकेला ज़िला अंतर्गत राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हंसदा ने कही।

दरअसल चंपई सोरेन के CM बनने के बाद राजनगर छेत्र की कमान हंसदा के कंधे है। प्रखंड के दुख-सुख को लेकर वे सीएम के पास जाते रहते है इसी क्रम में आज वे राँची स्थित आवास में दिसोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाक़ात कर
उनसे आशीर्वाद लिए। इस दौरान उन्होंने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही बेटे की कमी को पूरा करने की कोशिश की।
मौक़े पर हंसदा ने कहा गुरु जी ने अपनी पूरी जीवन झारखंड वासियों के हित के लिए लगा दी, आंदोलन के दरमियान लाठी डंडे खाये बास एक सपना के लिए “आबुआ दिसोम अबुआ राज़”। बीजेपी द्वारा की जा रही छल कपट के बारे में जब लोगो ने जाने, उनको उठा कर फेका और राज्य को युवा सम्राट हेमंत सोरेन के हाथ में दी। लेकिन आदिवासी विरोधी BJP ने एक पल का नींद नहीं लिये। हर वक़्त लगे रहे और अख़िराकार माया जाल में फ़सा कर हेमंत बाबू को जेल भेजवा दिया। जनता के पास सारा लेखा-जोखा है आगामी चुनाव में जनता सारा हिसाब करेगी। आदिवासी विरोधी BJP और उनके गुर्गे खुलेआम झारखंड के भूमि पुत्रों को गाली देते है, यही उनकी मानसिकता झलकती है। आज गुरुजी से मुलाक़ात की और झारखंड वाशियों के साथ हो रही साजिस के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए उनका आशीर्वाद लिया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


