Newsझारखण्डसरायकेला

बलरामपुर सड़क हादसे में नीमडीह के मृतक परिजनों से मिले विधायक सविता महतो, बंधाया ढांढस   

 

 

परिजनों को दिया सभी सरकारी सहायता दिलाने का अस्वासन

 

पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना अंतर्गत नामसोल के समीप एनएच- 18 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए नीमडीह प्रखंड के सभी 9 युवकों के परिजनों से मिलने शनिवार को विधायक सविता महतो तिलाई टांड़, मुरु और रघुनाथपुर गांव पहुंची और पीड़ित परिवार का ढांढ़स बांधा। इस दौरान विधायक नें पीड़ित परिजनों को सरकारी स्तर पर मिलने वाले सहायता दिलाने का अस्वासन दिया। मालूम हो सभी युवक एक बारात में शामिल होने पुरुलिया गए थे। लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। मृतकों में तिलाई टांड़ के बृहस्पति महतो, सपन महतो, कृष्णा पद महतो, गुरु पदो महतो, विजय महतो एवं अजय महतो शामिल थे। जबकि, मुरु गांव के चितरंजन महतो और रघुनाथपुर के शशांक महतो और चंद्र मोहन महतो शामिल थे। घटना के बाद पूरे प्रखंड में मातम छा गया है। विधायक ने सभी के परिजनों से बारी- बारी मुलाकात की और बिपदा के इस घड़ी में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर मुआवजा दिलाने की बात भी कही। वहीं विधायक के पहुंचने पर मृतक चितरंजन महतो की बहन रो पड़ी जिससे विधायक भी भावुक हो गए। इस अवसर पर नीमडीह के अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी संतन तिवारी, जिला श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, सचिव शंकर सिंह, सहसचिव विश्वनाथ गोप, कोषाध्यक्ष हरि चरण महतो, पूर्व मुखिया सुनील सिंह, झामुमो नेता नीलकमल महतो, निर्गुण राम मांझी, मंगल माझी, अनिल मांझी, यदुपति महतो, सिकित माझी आदि मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *