Newsझारखण्ड

चाईबासा डीएवी के छात्र ने की खुदकुशी,मृतक छात्र रौनक प्रधान

 

चाईबासा : सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा के कक्षा 11 विज्ञान के छात्र रौनक प्रधान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। चाईबासा शहर के टुंगरी निवासी अविनाश प्रधान का पुत्र है रौनक प्रधान। बुधवार को विद्यालय ने कक्षा 11 के परीक्षा का परिणाम जारी किया। बताया जा रहा है कि रौनक को कई विषयों में बहुत कम अंक मिले हैं। इस बात से दुखी होकर उसने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हादसा आज दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। खराब परीक्षा परिणाम के कारण बच्चों द्वारा इतना बड़ा कदम उठाया जाना चिंता का विषय है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *