Newsझारखण्ड

CNG होगा सस्ता: IIT ISM धनबाद के छात्रों ने कोल बेड मीथेन से तैयार किया ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल

धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम के छात्रों ने ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के दूसरे वर्ष के छात्रों ने कोल बेड मीथेन से ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल विकसित करने में सफलता पाई है, जिसका उपयोग सीधे सीएनजी कारों में किया जा सकता है। इस नवाचार से न केवल ईंधन की लागत कम होने की संभावना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
छात्रों ने बताया कि कोयला खनन के दौरान निकलने वाली कोल बेड मीथेन एक खतरनाक ग्रीनहाउस गैस मानी जाती है, जो अब तक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती थी। लेकिन नई तकनीक के जरिए इसी गैस को स्वच्छ और उपयोगी हाइड्रोजन फ्यूल में बदला गया है।
इस परियोजना में मार्गदर्शन देने वाले एसोसिएट प्रोफेसर एजाज अहमद ने बताया कि मीथेन को शुद्ध करने और क्रैक करने की प्रक्रिया से हाइड्रोजन के साथ-साथ कार्बन नैनोट्यूब भी तैयार होते हैं। कार्बन नैनोट्यूब एक बेहद मजबूत और महंगा पदार्थ है, जिसका उपयोग रक्षा और स्टील उद्योग में किया जाता है।
इस तकनीक की खास बात यह है कि इससे तैयार हाइड्रोजन को बिना किसी वाहन संशोधन के सीएनजी कारों में इस्तेमाल किया जा सकता है और बेहतर माइलेज भी मिलता है। आईआईटी आईएसएम का यह प्रयास भविष्य में ग्रीन एनर्जी की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *