Newsझारखण्डसरायकेला

सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल तिरुलडीह का हुआ भव्य उद्घाटन

 

 

तिरूलडीह : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरायकेला जिला के पूर्व जीप उपाध्यक्ष अशोक साव के द्वारा फीता काट कर किया गया।अशोक साव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरुलडीह में तिरुलडीह में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया हैं जिसमे क्षेत्र की महिलाएं आकर पूजा अर्चना करती है। जिसमे सैकोड़ो लोग मेला देखने आते है । पश्चिम बंगाल के मशहूर कारीगरों द्वारा बनाया गया पंडाल देखने लोग उमड़रहे है जिसका उद्घाटन समारोह में पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो की सुपुत्री स्नेहा महतो, संजय महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत माहतो, सहायक शिक्षक सह कमिटी के संचालक माणिक बेनर्जी,बबसन सिन्हा,बिजय कुइरी सहित सैकड़ों भक्त जन उपस्थित थे।

Share this news