LatestNewsझारखण्डसरायकेला

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई का मिला आश्वासन

 

 

 

सरायकेला समाहरणालय स्थित कार्यालय में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।

 

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित करते हुए नियमसँगत यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया।

 

आज आयोजित जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि सम्बन्धित मामले, शिक्षक नियुक्ति सम्बन्धित मामले, बाबा आदेश्वर राम आश्रम चांडिल के समीप माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के द्वारा अवैध सडक एवं भूमि अतिक्रमण, राजनगर प्रखंड अंतर्गत बना गांव में सड़क का निर्माण में अनियमितता बरतने, हलमणी गाँव में ग्राम प्रधान के रिक्त पद को भरने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *