Newsझारखण्ड

डीएवी चिड़िया की तीरंदाज छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, झारखंड एल जोन नेशनल स्पोर्ट्स में बना अव्वल

 

चिड़िया(प्रकाश कुमार गुप्ता): डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत आयोजित अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और झारखंड एल जोन का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया की तीन छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर नई पहचान बनाई।

 

अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में छात्रा प्रार्थी नाग ने 50 मीटर दूरी में रजत पदक तथा 30 मीटर दूरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं छात्रा दिव्यांशी सामङ ने 50 मीटर दूरी में स्वर्ण पदक और 30 मीटर दूरी में रजत पदक अपने नाम किया। छात्रा जेनी लोहार ने 50 मीटर और 30 मीटर दोनों दूरी में कांस्य पदक हासिल किया।

तीनों छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नई दिल्ली-नोएडा में आयोजित इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में टॉप स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल टीम विनर और ग्रुप चैंपियनशिप में डीएवी चिड़िया को नेशनल गेम्स अंडर-17 के विजेता के रूप में चुना गया और डीएवी संस्था द्वारा नई दिल्ली में पदक के साथ सम्मानित किया गया।

 

छात्राओं की इस सफलता पर डीएवी चिड़िया के प्राचार्य डॉ शिवनारायण सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि डीएवी झारखंड एल जोन की क्षेत्रीय अधिकारी रेखा कुमारी और राष्ट्रीय निदेशक डॉ वीर सिंह के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और झारखंड एल जोन के लिए इतिहास रचा है।

 

प्राचार्य ने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि डीएवी चिड़िया में पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीरंदाजी में विद्यार्थियों की प्रतिभा शुरू से ही सराहनीय रही है।

 

इस सफलता का श्रेय इतिहास शिक्षिका मौमिता मजुमदार, खेल शिक्षक सुमित सेनापति तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया, जिनके सहयोग से छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *