LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Deputy Commissioner met people- Janata Darbar- सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त

कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट हुआ निष्पादन, अन्य मामलों के जांचोपरांत यथोचित करवाई करने के दिए निर्देश

Saraikella:- समाहरणालय मे आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओ के निराकरण हेतू आए लोगो से उपायुक्त रवी शंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।
जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से क्रमवार मिलकर उपायुक्त नें उनकी समस्याओ पर संज्ञान ली साथ ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया। वही अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतू सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हसतांत्रित कर यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जिला मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गया।

आज के जनता दरबार मे मुख्य रुप से भूमि संबंधित मामले, सुरक्षा के दृष्टिकोण से HATIL बिल्डिंग आदित्यपुर के पास स्ट्रीट लाइट स्थापित करने, भूमिहीन दिव्यांग लाभुक को अबुआ आवास योजना के लाभ हेतु भूमि उपलब्ध कराने, मदरसा भवन निर्माण हेतु दान में मिले भूमि के रजिस्ट्री कराने, अनुकंपा आधारित मामले, आय प्रमाण पत्र में सुधार (नीमडीह अंचल), सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत में विद्युत सेवाएं बहाल करने, जबरन भूमि कब्जा कर बेदखल करने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *