JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

घाटशिला एसडीओ सच्चिदानन्द महतो ने जैक मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा केन्द्रों का किया निरिक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

घाटशिला से सिद्धार्थ आनंद की रिपोर्ट

घाटशिला : झारखण्ड अधिविद्य परिषद् (जैक) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा, 2024 के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानन्द महतो ने घाटशिला एवं धालभूमगढ़ प्रखण्ड के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों में उपस्थित केन्द्राधीक्षक को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से परीक्षा का संचालन हो संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए. इस दौरान कदाचार मुक्त एवं निष्पक्ष परीक्षा के संचालन का निर्देश देते हुए कहा सभी परीक्षा केन्द्रों में 6 फरवरी के सुबह 6 बजे से 26 फरवरी 2024 की संध्या 8 बजे तक धारा 144 लागू की गई है. कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केन्द्रों के अंदर नहीं आएंगे. परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *