गम्हरियाः कोलाबिरा में 15 लाख के राशि वाले फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, के मार्ट करीम नगर मुड़िया ने जीता खिताब
इस प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों ने भी अपना जलवा दिखाया और दर्शकों ने खेल के साथ विदेशी खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने में खासा दिलचस्पी दिखाई. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अघोड़ माझी शामिल हुए.


आरकेएफएल के सीईओ शक्तिपद सेनापति ने कहा कि कोलाबिरा फुटबॉल मैदान में बड़े स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा. साथ ही आयोजक कमेटी, दर्शकों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी.
मुख्य संयोजक अख्तर हुसैन ने 2026 में 31 जनवरी व 1 फरवरी को फुटबॉल के आयोजन में प्रथम पुरस्कार सात लाख, द्वितीय पुरस्कार पांच लाख, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार 2.50 लाख एवं टुसू मेला में प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए की घोषणा की. इस अवसर पर डॉ. राजू सोरेन, ज्योति सेनापति, गणेश महाली, मुख्य संयोजक मो. अख्तर हुसैन, संयोजक रविन्द्र मंडल, मो. करीम, सुसेन मार्डी, अनादी महतो, मो.वाहिद (लाल) अध्यक्ष शिवनंदन किस्कू, लाल मोहन महतो, उपाध्यक्ष मनोहर महतो, ईरफान अंसारी, घनश्याम हांसदा, राम प्रसाद नायक, संतोष महतो, रंजीत बारीक, कार्तिक नायक, अबुल कलाम, मो. आजिम, अमजद हुसैन, मो.आलम, मो. करीम, बिरेन पाल, मो. ज़ुबैर, प्रमेश्वर महतो, सचिव लखिन्द्र हाँसदा, श्याम नन्दन किस्कू, शंकर महतो, मो. इलियास, शंकर नायक, भवतरण महतो, चंदन महतो, कोषाध्यक्ष दूलाल दास, अब्दुलगनी, मो. इरसाद, मो.इम्तिहाज, भागीरथ पंडा, अशोक मंडल, मो. मोतिउर्हमान, अब्दुल रहमान, उपकोषाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र महतो, निरंजन मंडल, संजय हांसदा, नरसिंह महतो, कानूनी सलाहकार श्री निर्मल आचार्या (अधिवक्ता), मो० तैयब अली, ल

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


