एसपी आवास पर भी फहराया गया तिरंगा, मनोज स्वर्गियारी ने दी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है।
एसपी आवास पर हुए ध्वजारोहण के साथ ही सरायकेला-खरसावां जिले में स्वतंत्रता दिवस का उत्सवी माहौल और व्यापक हो गया। जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में भी ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


