GeneralLatestNewsझारखण्ड

Gram-Panchayat-Ward-Member-Second-Phase-Trainingग्राम पंचायत वार्ड सदस्य का प्रारंभिक प्रशिक्षण का द्वितीय बैच शुरू

पंचायती राज विभाग व सॉल्यूशन संस्था जमशेदपुर द्वारा सरायकेला प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमलपुर ,गोविंदपुर, मरूप, पांड्रा, और इटाकुदार पंचायत के वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया है

बता दें कि यह प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हो रहा है| इसमें पांच पंचायत के सभी वार्ड सदस्य भाग ले रहे हैं इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 73वा संविधान संशोधन के प्रमुख बातों पर समझ, वर्तमान में ग्राम पंचायत सदस्यों की भूमिका, अनुसूचित क्षेत्रों व सामान्य क्षेत्र की ग्राम सभा, पंचायत के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व क्षमता, ग्राम पंचायत की संरचना, ग्राम पंचायती कार्यकाल एवं स्थाई समितियां पर चर्चा, वार्ड सदस्यों की ग्राम पंचायत में मुख्य भूमिका, सतत विकास लक्ष्य एवं 9 थीम ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाएं, विभिन्न विभागों द्वारा प्रत्यायोजित को कोष , कर्मी एवं कार्य की समझ विकसित करना आदि विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती यश्मिता सिंह, राज्य प्रशिक्षक रंजीत आचार्य, प्रखंड समन्वयक भूपेन्द्र महतो, संस्था के प्रशिक्षक सरोज एक्का व ओम शरण प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

यह प्रशिक्षण दिनांक 17 जनवरी से 19 जनवरी 2024 तक चलेगी| इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पांच पंचायत के लगभग 53 वार्ड सदस्य भाग लिए हैं | संस्था के प्रशिक्षक ओम शरण प्रसाद एवं सरोज एक्का द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है
प्रशिक्षण का मुख्य उदस्य ग्राम सभा को सशक्त बनाकर योजना का चयन क्रियान्वयन और विकास हेतु वार्ड सदस्य अपनी जिम्मेदारियां को समझ पाएं| प्रशिक्षण में समूह सामूहिक चर्चा, पीपीटी के माध्यम, ऑडियो वीडियो माध्यम और निम्न क्रियाकलाप द्वारा वार्ड सदस्यों को दिया जा रहा है|

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *