Newsझारखण्ड

गुआ क्लब में बालिकाओं के स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

 

 

स्वास्थ्य ही सच्ची संपदा है — माधवी पाण्डेय, प्रिंसिपल डीएवी गुआ

 

गुआ: प्राचार्या माधवी पाण्डेय के मार्गदर्शन में गुआ क्लब में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक एवं पोषण संबंधी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

 

इस अवसर पर डॉ. मोनिका भेंगरा ने उपस्थित बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया से बचाव तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में सही मार्गदर्शन और समय पर जांच से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

 

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डीएवी गुआ माधवी पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य ही सच्ची संपदा है। यह शिविर छात्राओं के भावी जीवन को स्वस्थ और सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

 

शिविर के दौरान बालिकाओं को आवश्यक परामर्श के साथ स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस पहल को बालिकाओं के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *